फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changes for 69 thousand teachers recruitment programme.

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी से बचने के लिए किए गए तीन महत्वपूर्ण बदलाव, यहां देखें

Mon, 03 Dec 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
changes for 69 thousand teachers recruitment programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए विज्ञापन 5 दिसंबर को जारी होगा। फॉर्म 6 दिसंबर से भरे जाएंगे।

विज्ञापन


परीक्षा 6 जनवरी को होगी और सिर्फ 16 दिन बाद 22 जनवरी को परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। 68,500 शिक्षकों की पिछली भर्ती में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए प्रदेश सरकार ने अबकी बार कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 500 पद और जोड़ते हुए रविवार को भर्ती का शासनादेश जारी कर दिया था। अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा 6 जनवरी को 18 मंडल मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।  परीक्षा बहुवैकल्पिक प्रश्नों के अाधार पर एवं ओएमआर शीट पर होगी।

पिछली बार की तरह किरकिरी न हो इसलिए 3 महत्वपूर्ण बदलाव

changes for 69 thousand teachers recruitment programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर

1. परीक्षा बहुविकल्पीय होगी।
2.. पहले से कट ऑफ निर्धारित नहीं।
3.उत्तर पुस्तिका नहीं, ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा।

बीएड वाले भी दे सकेंगे परीक्षा

अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि भर्ती परीक्षा में बीएड डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे, लेकिन परीक्षा में केवल प्राथमिक टीईटी (कक्षा 1 से 5) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।

पहले ही तय हो गई थी कटऑफ

changes for 69 thousand teachers recruitment programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मई में हुई 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी की कट ऑफ पहले ही तय हो गई थी। परीक्षा लिखित हुई थी और कई परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का मामला सामने आया था। इसे लेकर हुए विवाद को देखते हुए इस बार ये नए बदलाव किए गए हैं।

ऐसी-ऐसी गड़बड़ियां आई थीं सामने

- पिछली परीक्षा में जौनपुर में 16 ऐसे अभ्यर्थी सफल हो गए जिन्होंने परीक्षा तक नहीं दी।
- 2, 5,19 अंक पाने वाले 53 अभ्यर्थी भी सफल घोषित कर दिए गए।
- 51 ऐसे अभ्यर्थी सामने आए जिन्हें उत्तर पुस्तिका में अधिक अंक मिले, लेकिन परिणाम में फेल कर दिए गए।
- सरकार ने अनियमितता की जांच के लिए कमेटी बनाई तो इलाहाबाद स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर में अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं तक जला दी गईं। इनमें सोनिका देवी की भी कॉपी थी।

68,500 शिक्षक भर्ती की सीबीआई जांच के बीच सरकार और विभाग का असल इम्तिहान

changes for 69 thousand teachers recruitment programme.

पहली बड़ी भर्ती में किरकिरी के बाद इस भर्ती परीक्षा को बिना विवाद सम्पन्न कराना प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए बड़ा इम्तिहान होगा।

27 मई, 2018 को हुई 68,500 शिक्षकों की भर्ती शुरू से ही विवादों में रही। कट ऑफ में बदलाव का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। फिर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं तक बदल दी गईं। सरकार को जांच के लिए 3 वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनानी पड़ी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया गया, लेकिन असंतुष्ट अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए। कोर्ट ने इसकी सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

ये होंगी चुनौतियां

changes for 69 thousand teachers recruitment programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर

- विज्ञापन जारी होने से परिणाम तक 49 दिनों में परीक्षा को सफलतापूवर्क संपन्न कराना।
- 18 नवंबर को हुई टीईटी में सामने आए नकल माफिया से भी सावधान रहना होगा।
- लोकसभा चुनाव से पहले बिना विवाद पूरी परीक्षा संपन्न कराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed