{"_id":"601c5c47e08a2c051c3d97e8","slug":"chance-of-rain-even-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
Fri, 05 Feb 2021 02:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रहने के साथ ही कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होना शुरू हो जाएगा। दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।
वहीं, बृहस्पतिवार तड़के लखनऊ के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ीं, जबकि मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में भी बारिश हुई। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिली रही। झांसी और प्रयागराज में अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक रहा, जबकि लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।