{"_id":"6ae651d8871039bbdb061373","slug":"coins-important-evidence-of-history-power-and-culture-lucknow-news-c-13-lko1070-1990685-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिक्के इतिहास, सत्ता और संस्कृति के महत्वपूर्ण साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिक्के इतिहास, सत्ता और संस्कृति के महत्वपूर्ण साक्ष्य
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय में भारतीय मुद्राशास्त्र पर आयोजित कार्यशाला के समापन पर प
लखनऊ। सिक्के केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि तत्कालीन राजनीतिक सत्ता, शासकों, धार्मिक मान्यताओं, कला, संस्कृति और व्यापार के भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक साक्ष्य हैं। यह बात राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने शनिवार को कही। वह कैसरबाग स्थित उप्र राज्य पुरातत्व निदेशालय में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय मुद्राशास्त्र कार्यशाला के समापन दिवस पर बोल रहे थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यशाला की शुरुआत हुई। पहले सत्र में डॉ. विनय कुमार सिंह ने ''सिक्कों का ऐतिहासिक सफर'' विषय पर सचित्र व्याख्यान दिया। उन्होंने प्राचीन सिक्कों की प्रासंगिकता की तुलना वर्तमान मुद्राओं से करते हुए डिजिटल और आभासी मुद्रा व्यवस्था पर भी विचार रखे। उप्र राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने व्याख्यान की सराहना की।
दूसरे सत्र में समापन समारोह हुआ। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसएन कपूर ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्राचीन मुद्राओं के स्वरूप, विकास और ऐतिहासिक महत्व को समझने का अवसर देती हैं। अध्यक्षता प्रो. केके थपल्याल ने की। संचालन डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया।