फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operator and JE held responsible in case of contractual worker's death by electrocution

Lucknow News: करंट से संविदाकर्मी की मौत मामले में ऑपरेटर और जेई दोषी

Sun, 01 Nov 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Operator and JE held responsible in case of contractual worker's death by electrocution
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने शनिवार को मोहनलालगंज उपकेंद्र पहुंचकर संविदाकर्मी राजेश कुमार की करंट से हुई मौत के मामले की जांच की। अब तक की जांच में उपकेंद्र ऑपरेटर सुशील और एक जूनियर इंजीनियर (जेई) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। हालांकि, ऑपरेटर की लापरवाही प्रमुख रूप से सामने आई है। सुरक्षा निदेशालय की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

जांच टीम ने उपकेंद्र ऑपरेटर सुशील, 33 केवी के जेई विनीत कुमार, 11 केवी के जेई विजय शर्मा, उपखंड अधिकारी सौरभ मौर्य, दिवंगत संविदाकर्मी राजेश की पत्नी ज्ञानवती और उनके बेटों के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया कि ऑपरेटर ने गलती से बंद बिजली की आपूर्ति दोबारा चालू कर दी, जिससे लाइन पर काम कर रहे राजेश कुमार करंट की चपेट में आ गए। झुलसने के बाद वह नीचे गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, संविदाकर्मी राजेश कुमार और महानंद 11 हजार वोल्ट की बंद लाइन पर काम कर रहे थे। दोनों संविदाकर्मियों ने उपकेंद्र ऑपरेटर से शटडाउन लिया था। काम पूरा होने की सूचना महानंद ने ऑपरेटर को दी, जिसके बाद उसने 11 केवी फीडर की बिजली चालू कर दी। इससे डबल पोल लाइन में जोरदार धमाका हुआ और करंट की चपेट में आए राजेश नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 केवी लाइन की जिम्मेदारी जेई के पास
पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने इसी साल जारी आदेश में 11 केवी लाइन की जिम्मेदारी जूनियर इंजीनियर को सौंपी थी। इसके तहत लाइन की बिजली बंद कराने और दोबारा चालू करने के लिए जेई को उपकेंद्र ऑपरेटर को निर्देश देना अनिवार्य है। कोई भी कर्मचारी सीधे ऑपरेटर से शटडाउन लेकर काम पर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed