फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Challan of only 12 Policeman in one year

पुलिसवाले नियम नहीं तोड़ते!, 365 दिन में महज 12 पुलिसकर्मियों का कटा चालान

Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of only 12 Policeman in one year
राजधानी में यातायात नियम सिर्फ पब्लिक ही तोड़ती है। यहां पुलिसकर्मी नियमों को नहीं तोड़ते हैं। यह यातायात पुलिस द्वारा काटे गए चालान का रिकॉर्ड बताता है। जहां नियम तोड़ने पर सालभर में महज 12 पुलिसकर्मियों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

ये वही पुलिसकर्मी हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन पुलिसकर्मियों को स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस का कैमरा भी नहीं कैद कर पाया।
वहीं, आम जनता के चालान की संख्या रोज दो सौ से पार है। जबकि पुलिस विभाग के मुखिया भी इस बात को मानते है कि नियम तोड़ने में पुलिसकर्मी सबसे आगे हैं।
प्रदेश मेें एक नवंबर से यातायात माह मनाया जा रहा है। जहां लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन यातायात पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनकर वाहन चलाने वालों में कोई खामियां नजर नहीं आ रही है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने पर चालान
यातायात पुलिस के आंकडे़ बताते हैं कि नियमों के उल्लंघन में सालभर में 12 पुलिसकर्मियों का चालान कटा। लेकिन यह चालान चौराहे पर नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इन पुलिसकर्मियों की नियम तोड़ते तस्वीरें वायरल हुईं। जिनका संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया। इसके बाद कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों को तोड़ने पर कटता है चालान
- दोपहिया वाहन में हेलमेट न लगाने पर
- दो पहिया वाहन पर तीन सवारी में चालान
- चार पहिया में सीट बेल्ट न लगाने पर
- बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर
- बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन पर
- गलत दिशा में वाहन चलाने पर
- नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर
- सिग्नल तोड़ने पर
आंकड़े एक नजर में
नवंबर चालान
एक 220
2 302
3 324
4 86,
5 68
6 315
7 621
8 466
9 391
10 222
11 332
12 596
13 630
14 495
खुले मंच से डीजीपी ने दी थी हिदायत
1090 चौराहे पर एक नवंबर को आयोजित यातायात महीने के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीजीपी मुकुल गोयल ने संबोधन में साफ कहा था कि यातायात नियमों को सबसे अधिक पुलिसकर्मी तोड़ते हैं। इसमें सुधार करें। यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि ऐसे पुलिसकर्मियों का चालान काटा जाए। जो हरकतों में सुधार नहीं कर रहा है, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजें। लेकिन फिर भी यातायात माह में नियम तोड़ने वाले किसी भी पुलिसकर्मी का चालान नहीं काटा गया। हालांकि, एडीसीपी यातायात श्रवण कुमार सिंह ने पब्लिक से अपील की है कि जो पुलिसकर्मी नियमों को तोड़ता दिखे उसकी तस्वीरें यातायात हेल्पलाइन के नंबर पर भेजें, चालान काटा जाएगा। किसी को नियम तोड़ने की छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed