फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Challan by CCTV camera in Lucknow.

सीसीटीवी से हुआ तीन हजार गाड़ियों का चालान

Sat, 22 Aug 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Aug 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
Challan by CCTV camera in Lucknow.

राजधानी लखनऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अब कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे। यहां मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में मदद ली जा रही है, बल्कि नियम तोड़ने वालों का चालान भी किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम की टीम सीसीटीवी कैमरों से नो-पार्किंग में खड़े तीन हजार से अधिक वाहनों का चालान कर चुकी है।

विज्ञापन


मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम के एएसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि अपराध एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर शहर के 70 महत्वपूर्ण स्थानों पर उच्च क्षमता वाले 280 कैमरे लगे हैं। ये कैमरे मामूली रोशनी में भी कारगर हैं। इनमें 170 फिक्स, 70 घूमने वाले और 40 कैमरे वाहनों के नंबरों की बेहतर रिकार्डिंग वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन कैमरों की मदद से मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की एक टीम शहर के विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों, बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों व दूसरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की रिकॉर्डिंग कर उनका चालान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर किसी स्थान पर जाम या भीड़ नजर टीम उस क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों व थानेदार को अलर्ट करती है।

ऐसे हो रहे चालान

Challan by CCTV camera in Lucknow.

एएसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह तेलीबाग में एक कार नो पार्किंग में खड़ी नजर आई। सीसीटीवी कैमरे से तीन फोटो लिए गए। इनमें एक सिर्फ नंबर प्लेट का था। आरटीओ ऑफिस से उपलब्ध रिकॉर्ड से पता चला कि कार खरिका तेलीबाग निवासी शेर सिंह की है।

टीम ने उनके चालान में तीनों फोटो शामिल किए। अब चालान ट्रैफिक पुलिस के जरिये वाहन स्वामी के पते पर भेजा जा रहा है। इसी तरह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने दूसरे लोगों के चालान भी उनके पते पर भेजने शुरू किए गए हैं।

हुज्जत न सिफारिश

नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान पर नियम तोड़ने वालों को पुलिसकर्मियों से झड़प या सिफारिश का मौका नहीं होगा। उन्हें ट्रैफिक नियम तोड़ने का फोटो, स्थान, तिथि व समय के साथ चालान के जरिये भेजा जा रहा है।

नोटिस मिलने पर पता चलेगा कि चालान कब और कहां हुआ था? पुलिस अफसरों का मानना है कि इस कार्रवाई से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed