फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chakbandi Lekhpal exam at December 20.

चकबंदी लेखपाल की निरस्त परीक्षा 20 दिसंबर को

Sun, 13 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chakbandi Lekhpal exam at December 20.

चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के दिन अव्यवस्था का हवाला देते हुए जिन सात जिलों के 13 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा निरस्त की गई थी, उन केंद्रों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब 20 दिसंबर को लखनऊ के 16 केंद्रों पर होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने आठ नवंबर को चकबंदी लेखपाल के 2831 रिक्त पदों के लिए 71 जिलों के 3324 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई थी। इस दिन आजमगढ़, कौशांबी में तीन-तीन, चंदौली, बस्ती व अमेठी में दो-दो तथा बांदा के एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि इनमें कई स्थानों पर अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था, लेकिन आयोग ने पेपर लीक होने से इन्कार करते हुए अव्यवस्था की वजह से परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव ने बताया है कि इन 13 परीक्षा केंद्रों पर जिन पालियों की परीक्षा निरस्त की गई, उनमें 8200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अब इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को लखनऊ के 16 परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे से 12 बजे तक होगी।  अभ्यर्थी 15 दिसंबर से आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in) से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

Chakbandi Lekhpal exam at December 20.

- अमीनाबाद इंटर कालेज गंगा प्रसाद रोड मौलवीगंज लखनऊ
- गिरिधारी सिंह इंदर कुवर इंटर कॉलेज अशरफाबाद निकट नक्खास पुलिस चौकी लखनऊ
- श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज योगेश्वर नाथ मार्ग मेहंदीगंज लखनऊ
- एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज नादान महल रोड नक्खास लखनऊ

- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड, केजीएमयू ट्रामा सेंटर के सामने लखनऊ
- शिया इंटर कॉलेज सीतापुर रोड खदरा लखनऊ
- बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज 10 घसियारी मंडी कैसरबाग निकट शुभम सिनेमा लखनऊ
- मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज मानकरनगर लखनऊ
- मुमताज इंटर कॉलेज जूतेवाली गली अमीनाबाद लखनऊ

- स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज सिंगारनगर आलमबाग लखनऊ
- सिंधी विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज रामनगर आलमबाग लखनऊ
- सीडी पब्लिक इंटर कॉलेज देवराजी बिहार सतरिख रोड चिनहट लखनऊ
- सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज गोविंद विहार चिनहट तिराहा लखनऊ

- गवर्नमेंट ब्लाइंड इंटर कॉलेज निकट शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि मोहान रोड लखनऊ
- स्वामी योगानंद बालिका इंटर कॉलेज छोटा टिकैतराय तालाब बिहारीपुर राजाजीपुरम लखनऊ
- प्रज्ञा बालिका इंटर कालेज ब्लाक ए-पूर्वांचल इन्क्लेव सेमरा चिनहट लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed