फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chairman of Ram Mandir Nirman Samiti will come to Ayodhya tomorrow

कल अयोध्या आएंगे राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, करेंगे रामलला के दर्शन

Fri, 28 Feb 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
chairman of Ram Mandir Nirman Samiti will come to Ayodhya tomorrow
नृपेंद्र मिश्र - फोटो : Social Media

राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र 29 फरवरी को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करेंगे। साथ ही रामजन्मभूमि परिसर का जायजा भी लेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनने के बाद वे पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। 

विज्ञापन


वे ट्रस्ट के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्र के अयोध्या आगमन के बाद ही रामलला को नए अस्थायी भवन में शिफ्ट करने की योजना को फाइनल रूप दिया जाएगा। वे राममंदिर निर्माण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे, जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, अस्थाई राममंदिर के लिए गुरुवार को भी परिसर में काम जारी रहा। ट्रस्ट की ओर से पीडब्लूडी से अस्थाई राममंदिर के लिए साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी खंड द्वितीय के अभियंता बीएम त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनके द्वारा अधिग्रहीत परिसर की साफ-सफाई कराई जाती रही है। अब ट्रस्ट द्वारा नए स्थान पर विराजमान रामलला को स्थापित करने को लेकर साफ-सफाई व अन्य कार्यों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed