{"_id":"614b916d8ebc3efadd1c7e6c","slug":"chairman-of-nagar-panchyat-alleges-attack-in-election-rivalry-lko-city-news-lko5967977154","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की मोहान नगर पंचायत के चेयरमैन ने चुनावी रंजिश में लगाया हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की मोहान नगर पंचायत के चेयरमैन ने चुनावी रंजिश में लगाया हमले का आरोप
विज्ञापन
उन्नाव की मोहान नगर पंचायत के चेयरमैन ने चुनावी रंजिश को लेकर काकोरी इलाके में हमले का आरोप लगाया है। इसमें चेयरमैन का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने पूर्व चेयरमैन के बेटे समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
उन्नाव के हसनगंज निवासी अभिषेक यादव का मंगलवार को मोहान रोड पर किसी बात को लेकर मोहान के चेयरमैन रसूल उर्फ खालिद से विवाद हो गया था।
इस पर अभिषेक ने रसूल के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी। अभिषेक का आरोप है कि तेज रफ्तार कार से थूकने पर उन्होंने विरोध जताया था। इस पर कार सवार चेयरमैन रसूल व उनके साथियों ने उन्हें जमकर पीट दिया।
वहीं, बुधवार सुबह रसूल कई समर्थकों के साथ काकोरी थाने पहुंच गए। जहां बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे कठिगरा गांव के पास दबंगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन
जिसमें उनकी इनोवा के शीशे टूट गए। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चेयरमैन रसूल ने अभिषेक यादव, पूर्व चेयरमैन समरजीत यादव के बेटे हिमांशु यादव समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस द्वारा मुकदमा नहीं दर्ज करने पर चेयरमैन के समर्थकों ने थाने के घेराव किया। बाद में पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।