{"_id":"654b13bd925d7685b808fa55","slug":"chain-snatcher-arrested-in-ambedkar-nagar-after-encounter-with-police-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: प्रधानाचार्य से चेन छीनने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: प्रधानाचार्य से चेन छीनने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही को भी लगी गोली
Wed, 08 Nov 2023 10:21 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:21 AM IST
सार
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राधानाचार्य से चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के गले से सोने की चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश के अलावा एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
छिनैती की घटना 5 नवंबर को दोपहर बाद बस स्टेशन अकबरपुर के निकट उसरहवा गली में तब हुई थी जब प्रधानाचार्य सुमित्रा ऑटो से उतरने के बाद घर जा रही थीं। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यपाल से मिले योगी, 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार संभव, एक से दो और नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ई वाहनों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन साल साल में आठ गुना बढ़ी मांग, बढ़ाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन
सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने बुधवार आधी रात करीब नगर में इल्तिफातगंज रोड पर आरोपी को घेर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश ने बचने के लिए फायरिंग की जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
इसके बाद पुलिस की गोली पैर में लगते ही बदमाश गिर पड़ा। उसे पकड़ कर जिला अस्पताल ले जाया। उसकी पहचान अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया निवासी बाबूराम चौहान (20) के रूप में हुई। उसके कब्जे से छीनी गई चेन के अलावा एक तमंचा भी बरामद हुआ। उधर, सिपाही को भी पैर में गोली लगने के बाद बदमाश के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।