{"_id":"64d547fce63fa83be7095116","slug":"chain-robbed-from-a-woman-who-went-out-for-a-dog-walk-lucknow-news-c-13-lko1064-371472-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुत्ते को टहलाने निकली महिला से चेन लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुत्ते को टहलाने निकली महिला से चेन लूट
Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर एम में बृहस्पतिवार सुबह कुत्ता टहलाने निकली ममता चौहान से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
कार्यवाहक इंस्पेक्टर एके पांडेय ने बताया कि ममता चौहान आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एम स्थित आर्चिट अंसल ग्रीन अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति आर्मी में थे, जिनका निधन हो चुका है।
ममता बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे रोजाना की तरह मोहल्ले में कुत्ते को टहलाने निकली थीं। इस बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर गले में पड़ी चेन छीन कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुकदमा दर्ज कर लिया है।