{"_id":"64d69ba94499812a8d0b9f24","slug":"chain-looted-from-advocates-wife-fir-lodged-after-46-days-lucknow-news-c-13-lko1064-371832-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूट, 46 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता की पत्नी से चेन लूट, 46 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर
Sat, 12 Aug 2023 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बदमाशों पर नकेल कसने में फेल कमिश्नरेट पुलिस वारदात दर्ज करने में आनाकानी करती है। ऐसा ही मामला सामने आया आलमबाग इलाके से।
अधिवक्ता रमेश चंद्र की पत्नी अनुराधा से बदमाशों ने 46 दिन पहले चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
थक हार कर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब जाकर बृहस्पतिवार को आलमबाग पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।
गोमतीनगर के विभवखंड निवासी अधिवक्ता रमेश चंद्र के अनुसार, 26 जून की रात करीब 11 बजे पत्नी अनुराधा संग बाइक से घर लौट रहे थे।
वीआईपी रोड कांशीराम स्थल के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे लग गए। रमेश चंद्र ने जैसे ही बाइक को रफ्तार दी बदमाशों ने भी अपनी गाड़ी को स्पीड दे दी। कुछ दूर पहुंचने पर बदमाश ने अनुराधा की चेन खींच ली। पीछा करने पर बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले।
रमेश के मुताबिक, रात में ही वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। अगले दिन 27 जून को आलमबाग पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की।
लिखित शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं किया। 10 जुलाई को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत भेजी ,पर मामला सिफर रहा। अंत में कोर्ट में गुहार लगाई। आदेश होने पर बृहस्पतिवार को आलमबाग पुलिस ने लूट व धमकाने का केस दर्ज किया।