{"_id":"66f7aeede6a750bd6b015e3c","slug":"chain-loot-with-a-retired-ias-in-vikas-nagar-in-lucknow-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड IAS से चेन लूट: बचाने के लिए बाइक सवार बदमाशों से भिड़े, घायल हुए, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड IAS से चेन लूट: बचाने के लिए बाइक सवार बदमाशों से भिड़े, घायल हुए, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
Sat, 28 Sep 2024 01:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:25 PM IST
सार
लखनऊ के विकास नगर में शुक्रवार शाम रिटायर्ड आईएएस अफसर से हुई चेन लूट की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विकास नगर में शुक्रवार को रिटायर्ड आईएएस बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गए। ऐसे में उनके कंधे में काफी चोट लग गई। हालांकि, वह अपनी चेन बचा नहीं सके। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर किए गए दावों पर तंज कसा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दावा रात को बेख़ौफ़ निकलने का और सच दिन में लुट जाने का, इन्हीं सब वजहों से वक़्त आ गया भाजपा सरकार के जाने का।
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के 30 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, बीते 24 घंटों में इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच: भेड़िए ही नहीं तेंदुआ भी बना जिले के लिए दहशत का पर्याय, सात माह में किए 19 हमले, लोगों में रोष
विज्ञापन
सेक्टर तीन में रिटायर्ड आईएएस प्रेम नारायण द्विवेदी परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार शाम वॉक पर निकले थे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। मगर प्रेम नारायण ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक पर पीछे हुए बदमाश को पकड़ लिया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।
रिटायर्ड आईएएस उनसे भिड़ गए और काफी चोटिल हो गए। खुद का फंसता देख बदमाश घबरा गए। इस बीच लोगों को मदद के लिए आता देख किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर बदमाश भाग निकले। वहां मौजूद उनके दोस्तों ने इलाज के लिए उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक थाने से पुलिसकर्मी को तहरीर लेने के लिए पीजीआई भेजा गया है।