{"_id":"675de8f6fd5db2a855026da7","slug":"chaat-seller-was-murdered-for-protesting-against-charging-rs-20-lucknow-news-c-13-1-lko1028-994185-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 20 रुपये वसूलने के विरोध पर की थी चाट विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 20 रुपये वसूलने के विरोध पर की थी चाट विक्रेता की हत्या
Sun, 15 Dec 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 रुपये वसूलने के विरोध पर की थी चाट विक्रेता की हत्या
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार रात चाट विक्रेता राजेश कुमार गौतम उर्फ राजू की हत्या 20 रुपये रंगदारी न देने के विरोध में की गई थी। यह आरोप उनके बेटे अंकुर ने लगाया है। पुलिस ने आरोपी दबंग राकेश उर्फ कालिया के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, पर वह गिरफ्त से बाहर है।
एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार देर रात राजू के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। तहरीर में परिजनों ने हत्या के पीछे के मकसद का जिक्र नहीं किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का भतीजा घटनास्थल पर कबाब-पराठे का ठेला लगाता है। ठेला हटाने के ही विवाद में आरोपी कालिया ने चाट विक्रेता की हत्या की थी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी राकेश घर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। अब तक कई जगहों पर दबिश भी दी गई, पर आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस उसके कुछ करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सर्विलांस की मदद से भी उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी शुक्रवार को चार बार वसूली करने आया था
चाट विक्रेता राजू मूलरूप से रायबरेली के गुरुबख्शगंज के सताओं गांव के रहने वाले थे और मौजूदा समय में परिवार संग ठाकुरगंज के शेखपुर हबीबपुर में किराये पर रह रहे थे। उनके बेटे अंकुर ने बताया कि नामजद आरोपी कालिया रोज ठेले वालों से 20 रुपये रंगदारी वसूलता है। शुक्रवार को वह चार बार उनकी दुकान पर वसूली करने आया था, पर पिता दुकान पर नहीं थे। रात करीब 9:45 पर जब पिता दुकान बंद करने के समय पहुंचे तो आरोपी भी वहां आ गया और रुपये मांगने लगा। विरोध पर आरोपी ने तमंचा से गोली मारकर उनके पिता की हत्या कर दी।
मुआवजा, नौकरी, घर व गिरफ्तारी की मांग
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद चाट विक्रेता राजू के बेटे अंकुर व अन्य परिजनों ने आरोपी कालिया की गिरफ्तारी, परिजनों को मुआवजा, अंकुर को सरकारी नौकरी और घर की मांग की है। शनिवार शाम राजू की पत्नी संगीता और मोहल्ले की कुछ महिलाएं इरम स्कूल के बाहर जमा हुई और सड़क पर बैठ गईं। इसकी सूचना पर ठाकुरगंज पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया। पोस्टमार्टम में देरी की वजह से शनिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। अब रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।