{"_id":"5bd815e9bdec22697c0a8be8","slug":"central-shia-waqf-board-member-arrested-on-rape-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पर फिल्म में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन को फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर महिला कलाकार के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
महिला कलाकार ने अशफाक पर जबरदस्ती शराब पिलाने और दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया। अशफाक के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर में फिल्म जिला फैजाबाद की शूटिंग चल रही है। लखनऊ के टेढ़ी पुलिया की रहने वाली एक महिला कलाकार ने उन पर आरोप लगाया जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अशफाक को नगर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।