फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central government accepts 10 thousand crore rupees for PM Awas.

UP News: मुख्यमंत्री योगी के पत्र पर केंद्र की यूपी को सौगात, पीएम आवास के लिए 10 हजार करोड़ स्वीकृत किए

Wed, 23 Nov 2022 12:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Nov 2022 12:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पत्र पर केंद्र सरकार ने प्रदेश में आवास निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
Central government accepts 10 thousand crore rupees for PM Awas.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में यूपी को आठ लाख आवास निर्माण के लिए दस हजार करोड़ रुपये की मंजूर किए हैं। पीएम आवास योजना के तहत अब तक यूपी को 26 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। गौरतलब है कि आवास प्लस योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए यूपी को करीब 13 लाख आवास की आवश्यकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर 13 लाख आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया था। इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार यूपी को 8,62,767 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके बावजूद आवास प्लस में पंजीकृत सभी परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश को करीब सवा चार लाख और आवास की आवश्यकता है। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रिदयर्शी ने बताया कि अभी तक योजना में 25 लाख 87 हजार ग्रामीण परिवारों को आवास उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम आवास के आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अनुरोध को स्वीकार कर सभी के लिए अपना घर सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री का हृदय से आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 तक सभी को मिलेंगे आवास
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को 2024 तक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही चयनित परिवारों के खाते में आवास की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने आवास स्वीकृत करने के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed