फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central consoles Shikshamitra.

शिक्षामित्रों के लिए विकल्प तलाश रही सरकार: केंद्र

Mon, 16 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Central consoles Shikshamitra.

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सूबे के शिक्षामित्रों के मुद्दे पर रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजत सेमिनार में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश और नियमों को देखते हुए हम शिक्षामित्रों को राहत देने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। जल्द ही इस पर निर्णय किया जाएगा।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले दिनों सूबे के करीब पौने दो लाख शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने का आदेश दिया था।

हाईकोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने अर्हता में छूट देने का संशोधन कर दिया, जबकि यह हक केंद्र सरकार को ही है। इस मसले पर मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर शैक्षिक अर्हता में छूट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने अवैध करार दिया था

Central consoles Shikshamitra.

नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) वर्ष 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के मामले में टीईटी अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों को नई नियुक्ति के बजाय उन्हें सहायक शिक्षक पद पर समायोजित कर दिया था।

मामले पर याचिका दायर होने पर हाईकोर्ट ने समायोजन को अवैध करार दिया था। राज्य सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। हालांकि इसमें सबसे जरूरी केंद्र सरकार द्वारा शैक्षिक अर्हता में छूट देने का मुद्दा है।

राज्यमंत्री के अनुसार, नियम-कानून को ध्यान में रखते हुए वे शिक्षामित्रों के लिए रास्ता जरूर निकालेंगे। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए विवि में शिक्षकों के खाली पद जल्द भरने की बात भी कही।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय के प्रस्तावों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed