फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central and regional cell constituted for placement of polytechnic student

राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए बनाया गया मास्टर प्लान

Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
central and regional cell constituted for placement of polytechnic student
demo pic

प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए सरकार ने नई पहल की है। इसके लिए 10 प्रमुख पॉलीटेक्निक संस्थानों में रीजनल प्लेसमेंट सेल और लखनऊ में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने का फैसला किया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। ये सेल चालू शैक्षिक सत्र से काम करने लगेंगे। 

विज्ञापन


बता दें, वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 141 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान हैं। इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए प्लेसमेंट सेल शुरू करने की जिम्मेदारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद को दी गई है।
विज्ञापन


परिषद ने 10 पॉलीटेक्निक संस्थानों में रीजनल प्लेसमेंट सेल खोलने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार कर शासन को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही सभी सेल की स्थापना कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सेल से जुड़ेंगे 3-4 जिले के पॉलीटेक्निक

परिषद के सचिव एफआर खान के मुताबिक फिलहाल पहले चरण में एक रीजनल प्लेसमेंट सेल से उसके आसपास के 3 से 4 जिलों के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान जोड़े जाएंगे। इस तरह प्रदेश के सभी 141 पॉलीटेक्निक संस्थान प्लेसमेंट सेल से जुड़ जाएंगे। इन सेलों के जरिये विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप और शैक्षिक भ्रमण कराने की व्यवस्था की जाएगी। बाद में यही सेल औद्योगिक संस्थानों से संपर्क कर विद्यार्थियों का प्लेसमेंट भी कराएंगे। इसके अलावा प्रत्येक पॉलीटेक्निक संस्थान में एक साल में दो बार रोजगार मेले का भी आयोजन कराया जाएगा।

लखनऊ में खुलेगा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल

लखनऊ में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की भी स्थापना की जाएगी। जो सभी 10 रीजनल प्लेसमेंट सेल के साथ समन्वय करके विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के काम पर नजर रखेगी। परिषद के सचिव ने बताया कि सभी 11 सेल के संचालन की जिम्मेदारी के लिए प्रोफेशनल कंपनी का चयन किया जाएगा। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर के माध्यम से कंपनी का चयन किया जाएगा। यह कंपनी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की निगरानी में काम करेगी।

इन 10 शहरों में खुलेंगे रीजनल प्लेसमेंट सेल

लखनऊ, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, इलाहाबाद, गाजियाबाद, वाराणसी व आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed