फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Center serious on shortage of staff and resources in AIIMS

Lucknow News: एम्स में स्टाफ व संसाधनों की कमी पर केंद्र गंभीर

Sat, 30 Nov 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Center serious on shortage of staff and resources in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्टॉफ और बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गंभीर हो गए हैं। सदन के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के पत्र का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि वह मामले की जांच संबंधित विभाग से करवा रहे हैं। केंद्र सरकार के गंभीर होने के बाद एम्स में संसाधनों के बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के सांसद राहुल गांधी ने एम्स का निरीक्षण किया था। उन्होंने 14 अक्तूबर को एम्स में संसाधनों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा था कि 610 बेड के एम्स के लिए 2,900 पद स्वीकृत होने चाहिए थे। लेकिन अब तक 1,626 पदों को ही मंजूरी दी गई है। एम्स में ओपीडी और प्रशासनिक ब्लॉक, छात्रों के लिए छात्रावास, गेस्ट हाउस और नर्सिंग, पैरामेडिकल और आयुष विभागों के लिए ब्लॉक सहित आवश्यक बुनियादी संसाधनों की कमी है। अतिरिक्त पदों के लिए एक प्रस्ताव फरवरी, 2024 में मंत्रालय को प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन

डीपीआर प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन संस्थान की ओर से सभी आवश्यक विवरण प्रदान करने के बावजूद इन परियोजनाओं में देरी हुई। सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया था कि मामले में हस्तक्षेप कर मुद्दों का समाधान कराएं। पत्र मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को उनके पत्र का जवाब दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि मुझे आपका पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें एम्स रायबरेली में जनशक्ति की कमी और आवश्यक बुनियादी ढांचे की कमी के बारे में बताया गया है। मैं इस मामले की जांच संबंधित विभाग से करवा रहा हूं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के गंभीर होने के बाद एम्स में स्टाफ और संसाधनों की कमी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed