फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Center approved the establishment of eight new medical colleges

आठ नए मेडिकल कॉलेज स्थापना की केंद्र ने दी मंजूरी, अमेठी के लिए अभी कोई फैसला नहीं

Fri, 29 Nov 2019 09:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Nov 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Center approved the establishment of eight new medical colleges
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश में आठ जिला अस्पतालों को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लखीमपुर खीरी, चंदौली, बुलंदशहर, सोनभद्र, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात, कौशांबी में मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुमति दी है। 

अमेठी के लिए अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। केंद्र सहायतित योजना के तहत प्रदेश को 14 नए मेडिकल कॉलेज मिलने हैं। तीसरे चरण में अमेठी, बलिया, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सुल्तानपुर, महोबा के लिए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा गया था। 
विज्ञापन


इनमें से ललितपुर, कुशीनगर, बिजनौर, गोंडा और सुल्तानपुर में केंद्र ने मेडिकल कॉलेज बनाने की अनुमति पहले ही दे दी थी। बृहस्पतिवार को अमेठी को छोड़कर आठ अन्य जिलों के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत पहले चरण में आयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर का चयन किया गया था। इन मेडिकल कॉलेजों को शुरू किया जा चुका है। दूसरे चरण में हरदोई, मिर्जापुर, एटा, गाजीपुर, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, प्रतापगढ़ जिले जिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की मंजूरी केंद्र पहले ही दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed