फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebrations of Onam starting soon.

कल पाताल से धरती पर आएंगे राजा महाबली

Sat, 06 Sep 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
celebrations of Onam starting soon.

अरसे बाद शहरवासी 7 सितंबर को एक अदभुत संयोग से रूबरू होंगे। इस दिन एक तरफ नगर के तमाम पूजा पंडालों में विराजे बप्पा गाजे-बाजे के साथ विदा लेंगे तो दूसरी ओर राजा महाबली अपनी प्रजा का हाल लेने के लिए पाताल से धरती पर आएंगे।

विज्ञापन


शहर का माहौल ओणम् की छटा लिए गणपतिमय नजर आएगा, जो किसी अद्भुत संयोग से कम नहीं होगा।

गणपति पूजा पंडाल समितियां जहां बप्पा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी ओर केरला समाज के लोग राजा महाबली के स्वागत के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन


चिंगम महीने में पाताल से धरती पर आने वाले राजा महाबली के स्वागत का पर्व ‘ओणम्’ रविवार को मलयालम समाज के लोग धूमधाम से मनाएंगे।

महिलाएं और पुरुष अपने प्रिय राजा के स्वागत के लिए घरों में रंग-बिरंगी रंगोली सजाएंगे और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर केरला संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। घरों में केरला के प्रमुख व्यंजन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 को सामूहिक मनाएंगे ओणम्
लखनऊ। लखनऊ केरला समाज 21 सितंबर को गोमतीनगर स्थित सीएमएस ऑडिटोरियम में धूमधाम से ओणम् महोत्सव मनाएगा। समाज के पदाधिकारियों के मुताबिक चूंकि ओणम् के दिन हर परिवार अपने घर में सेलिब्रेट करता है, इसलिए आयोजन बाद में किया जाता है।

आयोजकों के मुताबिक समाज के महिला-पुरुष परंपरागत परिधानों में सुबह से जुटेंगे। दोपहर बाद तक चलने वाले कार्यक्रम में तमाम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंगोली की सजावटों के बीच समाज के लोग एक-दूसरे को महापर्व की बधाइयां देंगे।

मुख्य आकर्षण हर बार की तरह अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने आने वाले राजा बली की सवारी रहेगी। दोपहर के सामूहिक भोज में पारंपरिक पकवानों का लुत्फ लिया जाएगा।

7 को विदा होंगे मनौतियों के राजा
नगर के मुख्य पंडाल आईटी चौराहे के पास रामाधीन कॉलेज मैदान में पूजा पंडाल में विराजे मनौतियों के राजा रविवार सुबह गाजे-बाजे के साथ विदा होंगे। बप्पा की शोभायात्रा रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुए अग्रसेन घाट तक पहुंचेगी।


यहियागंज में विराजे बप्पा समेत अन्य पूजा पंडालों में भी भक्त बप्पा को विदा करेंगे। दोनों ही शोभायात्राएं गाजे-बाजे से निकलेंगी। महाराष्ट्र समाज के बप्पा 8 सितंबर को विदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed