{"_id":"65e166af9c296e8e000c586c","slug":"cec-meeting-with-officers-over-prepration-for-loksabha-election-2024-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ने काफी टेबल बुक का किया विमोचन, अफसरों संग कर रहे चुनावी तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ने काफी टेबल बुक का किया विमोचन, अफसरों संग कर रहे चुनावी तैयारियों की समीक्षा
Fri, 01 Mar 2024 11:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:03 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व आयुक्त अरुण गोयल ने काफी टेबल बुक का विमोचन किया और अफसरों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने काफी टेबल बुक का विमोचन किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और आयुक्त अरुण गोयल ने विधानसभा के तिलक हॉल में काफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके बाद मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके पहले बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल व आयोग की पूरी टीम लखनऊ पहुंची। आयोग ने पहले दिन योजना भवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, डीजीपी प्रशांत कुमार, नोडल अधिकारी अमिताभ यश और अर्द्धसैनिक बलों के नोडल अधिकारी सतपाल रावत से चुनावी तैयारियों पर बात की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में सहयोगी दलों को छह सीटें देगी भाजपा, राजनाथ सिंह लखनऊ से लड़ेंगे चुनाव!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खाता हैक कर 51.88 लाख निकाले, अब बैंक को देने होंगे 74.25 लाख; धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की भूमिका!
सीईसी ने युवाओं और महिलाओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पानी, पंखा, बिजली, छाया सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्होंने फिर कहा, तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारी हटाएं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए मतदान केंद्रों के गठन, मतदान कर्मियों की नियुक्ति, दिव्यांगों के मतदान की व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
आयोग की टीम ने भाजपा, आम आदमी पार्टी, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और सपा के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। बैठक में वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, और नितेश व्यास, उप चुनाव आयुक्त अजय भादू, हृदेश कुमार, आरके गुप्ता, एमके साहू, महानिदेशक बी. नारायणन, निदेशक शुभ्रा सक्सेना सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।