{"_id":"58c8122a4f1c1bb76032a841","slug":"cec-gives-mlas-list-to-governor-ram-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को सौंपी नए विधायकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को सौंपी नए विधायकों की सूची
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) टी वेंकटेश ने मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर उन्हें नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना के साथ ही नवनिर्वाचित 403 विधायकों की सूची सौंप दी।
विज्ञापन
प्रदेश का चुनाव खत्म होने के बाद मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग ने यह अधिसूचना जारी की है।
सीईओ ने बताया कि नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होने के बाद सूबे में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई है।
नए विधायकों की सूची प्राप्त होने के बाद अब राज्यपाल नए सरकार के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करवाएंगे।