फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई डकैत पुलिस की करतूत, तीन और आरोपियों की पहचान

Mon, 11 Mar 2019 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of robery in coal businessman's flat
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में कोयला कारोबारी के फ्लैट पर 1.85 करोड़ की डकैती में दो दरोगा व सिपाही समेत चार आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, सीसीटीवी फुटेज से तीन अन्य आरोपियों की पहचान हुई। एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।
CCTV footage of robery in coal businessman's flat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि ओमेक्स अपार्टमेंट में कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट से काला धन बरामद करने के बहाने 1.85 करोड़ की डकैती के आरोप में गिरफ्तार उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा, आशीष तिवारी, आरक्षी प्रदीप कुमार भदौरिया और उसके निजी वाहन चालक आनंद यादव को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
CCTV footage of robery in coal businessman's flat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई। इसके आधार पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई होगी। बताया कि चारों से पूछताछ व ओमेक्स अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज से डकैती में शामिल मधुकर मिश्रा, राधाकृष्ण उपाध्याय और यशराज तिवारी की पहचान हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के साथ पुलिस की पांच टीमें गठित करके फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CCTV footage of robery in coal businessman's flat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डकैती में इस्तेमाल एसयूवी, लग्जरी कार व 2.40 लाख रुपये बरामद हुए थे। फरार तीनों आरोपियों के पास एक करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आरोपी पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक पवन कुमार मिश्रा झांसी के प्रेमनगर थाने के महावीरनपुरवा और आशीष कुमार तिवारी झांसी के ही थाना पूछ के गांव सेवा का मूल निवासी है। बहराइच के खैरीघाट थाने के गांव लालपुरवा के मूलनिवासी आरक्षी प्रदीप कुमार भदौरिया ने गोसाईगंज के महिपाल खेड़ा अर्जुनगंज निवासी आनंद यादव को निजी वाहन चालक रखा था।
विज्ञापन
CCTV footage of robery in coal businessman's flat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष हटाकर कोतवाल की तैनाती
कलानिधि नैथानी ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वारदातों के खुलासे में असफल थानाध्यक्ष अजय प्रकाश त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच स्थानांतरित करके निरीक्षक विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। गैर जिले से आए विजय कुमार सिंह की हसनगंज में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर तैनाती का आदेश निरस्त किया गया है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed