{"_id":"5abcce5f4f1c1b602a8b4833","slug":"cbse-paper-leak-case-is-the-result-of-bad-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE पेपर लीक: सरकार व व्यवस्था गलत हाथों में चले जाने का परिणाम: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE पेपर लीक: सरकार व व्यवस्था गलत हाथों में चले जाने का परिणाम: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
cbse paper leak
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के पेपर लीक मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए उन्होंने लिखा 'चुनाव की तारीख़, संवेदनशील सूचनाएं व डेटा और लगातार लीक होते विभिन्न परीक्षाओं के पेपर्स दरअसल सरकार व व्यवस्था के गलत हाथों में चले जाने का परिणाम है। दुबारा इम्तिहान देकर दूसरों की गलती की सज़ा देश के बच्चे व युवा क्यों भुगतें और इसकी क्या गारंटी कि पेपर फिर से लीक नहीं होगा।'
चुनाव की तारीख़, संवेदनशील सूचनाएं व डेटा और लगातार लीक होते विभिन्न परीक्षाओं के पेपर्स दरअसल सरकार व व्यवस्था के गलत हाथों में चले जाने का परिणाम है. दुबारा इम्तिहान देकर दूसरों की गलती की सज़ा देश के बच्चे व युवा क्यों भुगतें और इसकी क्या गारंटी कि पेपर फिर से लीक नहीं होगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 29, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा कर दी है। सीबीएसई बोर्ड के इस फैसले का दिल्ली में छात्र विरोध कर रहे हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी इस मामले में बयान जारी कर अफसोस जाहिर किया था।
पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग से पहले बीजेपी के आई सेल हेड अमित मालवीय द्वारा करने को लेकर भी बीजेपी सरकार बुरी तरफ घिरी हुई थी।