{"_id":"5d433be68ebc3e6d216fe33c","slug":"cbi-team-takes-statement-in-accident-of-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: सीबीआई ने बंद कमरे में दर्ज किए बयान, पीड़िता की मां से डेढ़ घंटे ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: सीबीआई ने बंद कमरे में दर्ज किए बयान, पीड़िता की मां से डेढ़ घंटे ली जानकारी
Fri, 02 Aug 2019 12:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने दर्ज किए बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में उन्नाव रेपकांड पीड़िता के साथ हुए हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम गुरुवार को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंची।
केजीएमयू में करीब दो घंटे रही जांच टीम ने वहां क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जाकर पहले पीड़िता और उसके वकील के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद टीम ने ट्रॉमा मेडिसिन विभाग के एक वार्ड में पीड़िता की मां व वकील के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। सीबीआई टीम केजीएमयू में सबसे पहले तीसरे तल पर बने क्रिटिकल केयर यूनिट में गई।
यहां पर टीम ने पीड़िता-वकील का इलाज कर रहे डॉक्टरों से दोनों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। करीब आधे घंटे बाद टीम वहां से बाहर निकली और इसके बाद पीड़िता की मां व अन्य परिजनों को दूसरे तल पर बने ट्रॉमा मेडिसिन विभाग में बुलाया गया।
वहां पर बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक जांच टीम ने तीमारदारों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य जानकारियां लीं। सीबीआई टीम ने पीड़िता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से भी काफी देर तक बात की।