फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI registered case aganst gayatri prasad's aides.

अवैध खनन में गायत्री प्रजापति के साथियों समेत 9 पर CBI ने दर्ज किया केस

Sat, 19 Aug 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
CBI registered case aganst gayatri prasad's aides.
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि - फोटो : amar ujala

सीबीआई ने यूपी में अवैध खनन मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के दो साथियों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में केस दर्ज किया है। इनमें शामली जिले में सहायक भू-विज्ञानी डॉ. अदल सिंह भी है। केस दर्ज करने के साथ ही सीबीआई ने लखनऊ, बागपत समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी भी की।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अदल के अलावा गायत्री के साथ विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह के अलावा आमिर सिद्दीकी, जेपी पांडेय, सतीश कुमार, संदीप राठी, मंगल सेन वर्मा, रमेश कुमार गहलयान व अन्य के खिलाफ करप्शन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक, इससे पहले जनहित याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 जुलाई 2016 और 30 सितंबर, 2016 के आदेश के मुताबिक इस साल 23 फरवरी को प्रारंभिक जांच दर्ज की गई थी। उसमें शामली में कुछ कथित खनन मामले की जांच करने को कहा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों छापेमारी, लेकिन नहीं मिले आरोपी
सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी के लखनऊ, बागपत व अलीगढ़ के साथ ही हरियाणा के भिवानी, सोनीपत व पानीपत और दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने घंटो जांच-पड़ताल की, जरूरी दस्तावेज बरामद किए, लेकिन कोई आरोपी हाथ न लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed