फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi recorded statement of rape victim girl in unnao bjp mla case

उन्नाव दुष्कर्म केस: किशोरी की मां से सीबीआई ने फिर की पूछताछ, किशोरी बयान पर कायम

Mon, 07 May 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 May 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
cbi recorded statement of rape victim girl in unnao bjp mla case
उन्नाव - फोटो : Self

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे किशोरी से दुष्कर्म व किशोरी के पिता की हत्या के आरोपों की जांच में सीबीआई की सक्रियता बरकरार है। रविवार को सीबीआई ने किशोरी की मां के एक बार फिर बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


शाम को एक चार सदस्यीय टीम विधायक के गांव पहुंची और विधायक के कुछ नौकरों से अलग-अलग बात की।

भाजपा विधायक पर लगे आरोपों की जांच कर रही सीबीआई 4 जून 2017 से 9 अप्रैल 2018 के बीच रेप से लेकर किशोरी के पिता की मौत समेत पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार को सीबीआई ने किशोरी की मां के एक बार फिर बयान लिए। सीबीआई किशोरी को एक बार फिर 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ लेकर जाना चाहती थी।

किशोरी ने 15 अप्रैल को दर्ज कराए गए बयान पर ही कायम रहने की लिखित सहमति सीबीआई को दी। शाम करीब पांच बजे सीबीआई की चार सदस्यीय टीम गांव स्थित विधायक के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विधायक के नौकरों को बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद किशोरी के पिता पर मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाले किशोरी के चचेरे चाचा टिंकू सिंह के घर पहुंचकर उसकी पत्नी से उसे जल्द बुलाने के लिए कहा।

टिंकू एसआईटी को मुकदमा दर्ज न कराए जाने का बयान दे चुका है। इसके बाद से टिंकू लापता है। वहीं पीड़िता की टीसी को लेकर सीबीआई ने किशोरी के नाना और मामा से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

शशि प्रताप 4 दिन की सीबीआई रिमांड पर

उन्नाव प्रकरण में गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन को रविवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई अदालत में पहले उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का फैसला सुनाया।

बाद में सीबीआई के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सुमन को 4 दिन के रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। बता दें, सीबीआई की पड़ताल के दौरान सुमन की भूमिका के बारे में पता चला था।

सीबीआई सूत्रों की मानें तो उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता का सबसे पहले सुमन से विवाद हुआ था। इसके बाद सुमन ने विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर व उनके गुर्गों को फोन कर बुलाया था। विवाद के दौरान पीड़िता के पिता की जमकर पिटाई की गई थी। बाद में पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed