फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI investigation against Prof Vinay Pathak challenged in court.

CBI: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई जांच को फिर चुनौती, हाईकोर्ट ने एजेंसी से पूछा जांच का आधार

Thu, 19 Jan 2023 10:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Jan 2023 10:54 PM IST
सार

कानपुर विवि के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई जांच का आधार क्या है? मामले में प्रो. पाठक व उनके सहयोगियों की तरफ से याचिका दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
CBI investigation against Prof Vinay Pathak challenged in court.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में छात्रपति शाहू जी महराज, कानपुर विवि के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ जांच सीबीआई को देने की राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है। यह चुनौती पाठक और उनके सहयोगी के खिलाफ इंदिरानगर थाने में वसूली व भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराने वाले डेविड मारियो डेनिस ने दी है।

विज्ञापन


याचिका पर न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने सीबीआई व केंद्र सरकार से अगली तारीख 31 जनवरी तक इस कार्रवाई का आधार पूछा है। वादी द्वारा 9 जनवरी को भी सीबीआई जांच संबंधी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन याचिका में जांच संबंधी नोटिफिकेशन लगा न होने के कारण दोबारा याचिका दाखिल करने की अनुमति के साथ उसे वापस ले ली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने सांसद-विधायकों से किया संवाद, बोले- जिसे पार्टी ने टिकट दिया वही आपका प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गणित व भाषा की विशेष कक्षाओं के लिए शिक्षक को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान


वादी ने न्यायालय को बताया है कि एसटीएफ ने जांच लगभग पूरी कर ली थी और चार्जशीट दाखिल करने वाली थी, लेकिन अचानक से जांच सीबीआई को देकर मामले के अभियुक्तों के मदद का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed