{"_id":"602d351d2c40fb1fc33df916","slug":"cbi-files-charge-sheet-against-six-including-two-engineers-in-gomti-river-front-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दो इंजीनियर समेत छह के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दो इंजीनियर समेत छह के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
Wed, 17 Feb 2021 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती रिवरफ्रंट के सौंदर्यीकरण के ठेके देने में भ्रष्टाचार और अनियमितता करने के मामले में सीबीआई ने शारदा कैनाल लखनऊ डिवीजन के तत्कालीन एक्सिक्यूटिव इंजीनियर और प्रभारी सुपीरिटेंडिंग इंजीनयर रूप सिंह यादव, इरिगेशन वर्क्स के तत्कालीन जूनियर असिस्टेंट राजकुमार यादव, केके स्पन के निदेशक हिमांशु गुप्ता, निदेशक कविश गुप्ता, ब्रांड ईगल्स के सीनियर एडवाइजर बद्री श्रेष्ठ के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पश्चिमी ने चार्जशीट को दर्ज करने का आदेश दिया है। चार्जशीट दर्ज हो जाने के बाद संज्ञान के बिंदु पर सुनवाई होगी।
कोर्ट में चार्जशीट दायर कर सीबीआई ने बताया कि उप्र शासन और भारत सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने 30 नवम्बर 2017 को मामला दर्ज किया था और विवेचना की थी। कहा गया इसी मामले को लेकर गोमतीनगर में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमे आरोप लगाया गया था कि गोमतीनगर रिवरफ्रंट के तट को बनाने और सौंदर्यीकरण करने में इरिगेशन विभाग ने अनियमितता की है। कहा गया कि विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपियों ने गोमती में गिरने वाले नालों को रोकने के काम को देने में अनियमितता की तथा आरोपियो ने उक्त काम को एक प्राइवेट फर्म को देने के लिए टेंडर की तारीख को दो बार बढ़ाया।
वही टेंडर प्रक्रिया में कम से कम तीन फर्म की बाध्यता को पूरा करने के लिए दूसरी फर्म के जाली कागजात भी आरोपियो ने उपलब्ध कराए गए। चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि आरोपियो ने बिना फण्ड आवंटन और अनुमोदन के काम का अनुबंध किया। वहीं एल 2 फर्म की बैंक गारंटी को एल 1 के बैंक अकॉउंट से बनवाया गया। विवेचना के दौरान 19 नवम्बर 2020 को आरोपी रूप सिंह यादव और राज कुमार यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।