{"_id":"684c471f77968e701a0c6b49","slug":"cbi-conducts-surprise-inspection-of-ordnance-factory-kanpur-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीबीआई ने कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीबीआई ने कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की जांच
Fri, 13 Jun 2025 09:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:13 PM IST
सार
सीबीआई ने कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। टीम ने सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जांच की।
विज्ञापन
सीबीआई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के कानपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सीबीआई की टीम देर रात तक फैक्टरी में दस्तावेजों को खंगाल रही थी। सेना के अधिकारी भी सीबीआई की टीम के साथ औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाने के लिए औचक निरीक्षण किया है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सीबीआई का औचक निरीक्षण शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: सीबीआई ने कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की जांच
विज्ञापन
इसके बाद जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी सामने आ सकती है। बता दें कि कालपी रोड स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तोप और गोलों का एक साथ निर्माण करती है। साथ ही सैनिकों के लिए जूते समेत तमाम अन्य सामग्री का निर्माण भी होता है। सीबीआई यह पता लगा रही है कि फैक्टरी में कहीं कोई वित्तीय अनियमिततो तो अंजाम नहीं दी जा रही है।
जासूस हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि बीते मार्च माह में कालपी रोड स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत जूनियर वर्क्स मैनेजर (जेडब्लूएम) विकास कुमार को पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह फैक्टरी से अहम जानकारियां और दस्तावेज पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को भेज रहा था। वह पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा से फेसबुक के जरिये संपर्क में आया था। इसके बाद हनी ट्रैप का शिकार हो गया था।