फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash eclipses hope for treatment at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में इलाज की उम्मीद को कैश का ग्रहण

Sat, 14 Feb 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cash eclipses hope for treatment at KGMU
केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।
लखनऊ। केजीएमयू में डिजिटल इंडिया के दावों की हवा निकल गई है। ढाई महीनों से नया सॉफ्टवेयर आने के बाद ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा ठप पड़ी है। शुक्रवार को रही-सही कसर पुराने ओपीडी स्थित एटीएम के खाली होने ने पूरी कर दी। नतीजा यह रहा कि दूर-दराज से आए दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार बिना इलाज और दवा के ही बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी की पड़ताल में यूरोलॉजी विभाग के बाहर हृदयविदारक स्थिति दिखी। बख्शी का तालाब से आए पोलियो ग्रस्त दिव्यांग सूरज अपनी बीमारी का दर्द लिए लड़खड़ाते कदमों से कैश के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। उनके पास बैंक खाते में थे, लेकिन काउंटर पर यूपीआई स्वीकार नहीं हुआ और एटीएम में कैश नहीं था। अंततः सूरज को बिना इलाज वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

गुमराह कर रहे काउंटरों पर लगे डिजिटल पेमेंट के संदेश

अंबेडकरनगर के गौरव ने बताया कि वह एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। जब नंबर आया तो ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना कर दिया गया। इस पर वह दोपहर 3 बजे कैश के लिए एटीएम पर पहुंचे। लौटे तो देर हो चुकी थी। इससे इलाज नहीं हो सका। उन्होंने काउंटर पर लिखे डिजिटल पेमेंट स्वीकार है के संदेश ने उन्हें भ्रम में रखा। जब तक वह कैश की व्यवस्था कर पाते, काउंटर बंद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरएफ पर भी कैश की ही मांग
सिद्धार्थनगर के रामशरण ने बताया कि अस्पताल की एचआरएफ फार्मेसी पर भी ऑनलाइन पेमेंट नहीं लिया जा रहा है, जिससे दवाएं लेना नामुमकिन हो गया।

आईटी सेल की सुस्ती पर उठे सवाल

नया सॉफ्टवेयर आने के बाद से उपजी इस समस्या को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन केजीएमयू का आईटी सेल इसे अब तक ठीक नहीं कर पाया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे खुद लाचार हैं, क्योंकि सिस्टम सपोर्ट नहीं कर रहा है।

I
I
I
I
Iजिन जगहों पर सुविधा बंद है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। कुछ केंद्रों पर डिजिटल सेवा बहाल हो गई है। तकनीकी खामियों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। एटीएम में भी नकदी की व्यवस्था करा दी गई है।

I
I
I
I-डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

केजीएमयू में ऑनलाइन भुगतान न होने से मरीज व तीमारदार परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article