फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash and goods stolen from seven shops

Lucknow News: सात दुकानों से उड़ाई नकदी व सामान

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from seven shops
व्यापारियों का हंगामा, सूची चौकी इंचार्ज पर रात्रिगश्त में ढिलाई का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन/डीह (रायबरेली)। बुधवार रात चोरों ने सराफा समेत सात दुकानों से जेवरात व नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान पार कर दिया। एक के बाद एक दुकानों में हुई घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी। बृहस्पतिवार सुबह दुकानों के ताले टूटे मिले तो व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूची चौकी इंचार्ज की ओर से रात्रिगश्त में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जाहिर की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वारदात सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई बाजार और सूची चौराहा पर हुईं।

धरई बाजार स्थित होटल में घुसकर चोर दो बोतल कोल्डड्रिंक ले गए। मोनू मेडिकल स्टोर से आठ हजार की नगदी और पांच-पांच ग्राम की सोने व चांदी की अंगूठी ले गए। बराती लाल की आभूषण की दुकान से चोरों ने 300 ग्राम चांदी, तीन हजार रुपये, सोने की कील, जाला, सोने की तीन सलाई, 50 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल विक्रेता मौलाना तारिक की दुकान से लैपटॉप उठा ले गए। बिजली के सामान की दुकान से उपकरण, नगदी समेत 45 हजार की चोरी की। अवि ज्वैलर्स से सोने की दो अंगूठी व पायल चुरा ले गए। सूची चौराहा स्थित मेंथा ऑयल खरीद केंद्र से नकब लगाकर 15 हजार कीमत की बैट्री समेत अन्य सामान चुरा लिया। सभी सात दुकानों से तीन लाख की चोरी हुई। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed