फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case will be filed if found wandering outside during home isolation

लखनऊः होम आइसोलेशन के दौरान बाहर घूमते मिले तो दर्ज होगा केस

Thu, 23 Jul 2020 11:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
case will be filed if found wandering outside during home isolation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज व तीमारदार हर दिन इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। इस दौरान कोई भी मरीज या तीमारदारी में लगा व्यक्ति घर से बाहर नहीं घूमेगा। बाहर घूमने के सुबूत मिलने पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज करा मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने बीते दिनों बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने का आदेश जारी किया है। जिले में करीब दो सौ से अधिक मरीज अभी होम आइसोलेशन में है। इन मरीजों को हर रोज अपनी सेहत का हाल कंट्रोल रूम में बताना पड़ेगा। संपर्क न होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीज के घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज व खिदमत में लगे तीमारदार बाहर नही घूमेंगे। कोई भी शिकायत या सुबूत मिलने पर उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्हें होम आइसोलेशन से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा। कोरोना के नोडल अफसर डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, घर पर रुकने वाले मरीज की किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सख्ती से इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed