फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case study of Maha Kumbh will be taught in Harvard University 26 institutes of are studying this event

UP: हार्वर्ड विवि में पढ़ाई जाएगी महाकुंभ की केस स्टडी, देश-दुनिया के 26 संस्थान इस आयोजन पर कर रहे अध्ययन

Wed, 02 Apr 2025 09:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 09:10 AM IST
सार

अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में महाकुंभ की केस स्टडी पढ़ाई जाएगी। वहां के बच्चे इस महायोजन में भोजन व्यवस्था से लेकर स्वच्छता तक के बारे में विस्तार से समझेंगे। अब तक देश-दुनिया के 26 विवि और संस्थान इस महायोजन पर अध्ययन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Case study of Maha Kumbh will be taught in Harvard University 26 institutes of are studying this event
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में महाकुंभ की केस स्टडी पढ़ाई जाएगी। हार्वर्ड के मैनेजमेंट के छात्र महाकुंभ में आए 66 करोड़ लोगों के खानपान के प्रबंधन के बारे में जानेंगे। इतने बड़े आयोजन में भोजन व्यवस्था, स्वच्छता से लेकर योजनाबद्ध वेंडिंग जोन तक की विस्तार से पढ़ाई करेंगे। 

विज्ञापन


देश-दुनिया के प्रतिष्ठित 26 विवि और संस्थान महाकुंभ पर अध्ययन कर रहे हैं। इनमें हार्वर्ड विवि, स्टैनफोर्ड विवि, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, एम्स, आईआईएम अहमदाबाद, इंदौर, बंगलुरू, आईआईटी कानपुर और अहमदाबाद, जेएनयू, डीयू तथा लखनऊ विवि जैसे संस्थान शामिल हैं। ये संस्थान महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं पर शोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नेपाल सीमा से चुनौती: बॉर्डर पर मनी एक्सचेंज के काले कारोबार से टेरर फंडिंग, सोने की तस्करी से तय होता कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने इन बातों का किया अध्ययन

सोमवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सभी संस्थान और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन बैठक कर इसे अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी। बैठक में हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने महाकुंभ पर केस स्टडी की जानकारी दी। विवि ने खाद्य और पेय प्रबंधन का अध्ययन किया है। मेला क्षेत्र की दुकानों का पूरा डाटा तैयार किया गया है। चाय की दुकान से लेकर फेरी वालों तक को इसमें शामिल किया गया है। फूड कार्ट के अलावा भंडारे, राशन वितरण, वेंडिंग जोन पर विवि ने अध्ययन किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed