फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Terror funding is done through black money exchange business on Nepal border

नेपाल सीमा से चुनौती: बॉर्डर पर मनी एक्सचेंज के काले कारोबार से टेरर फंडिंग, सोने की तस्करी से तय होता कमीशन

Wed, 02 Apr 2025 08:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह नेपाल सीमा से अभिषेक राज, अमर उजाला
नेपाल सीमा से अभिषेक राज, अमर उजाला Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 08:42 AM IST
सार

नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी करेंसी बदलने की अवैध सुविधा है। इसके लिए देश और मांग के हिसाब से तीन से चार प्रतिशत तक कमीशन तय है। यहां सोने की तस्करी से भी कमीशन तय होता है। 

विज्ञापन
Terror funding is done through black money exchange business on Nepal border
इंडो नेपाल बॉर्डर का सोनौली सीमा। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

नेपाल बॉर्डर पर हमारा चौथा दिन। सात जिले और करीब 620 किमी की यात्रा। इस दौरान पीलीभीत से महराजगंज तक चौकसी के बीच तस्करों का मजबूत नेटवर्क दिखा। गेहूं के साथ राइस ब्रान का खेल नजर आया। सोने की सौदेबाजी समझ आई। सबसे खास रहा मनी एक्सचेंज का काला कारोबार। सीमा पर हर करेंसी को 3 से 4 फीसदी कमीशन में नेपाली और भारतीय रुपये में बदलने का अवैध इंतजाम मिला। 

विज्ञापन


इसका खामियाजा नेपाल अंतरराष्ट्रीय वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची की कार्रवाई के रूप में भुगत रहा है। संस्था के अनुसार नेपाल टेरर फंडिंग के लिए सुरक्षित ठिकाना है। इसकी एक कड़ी अवैध मनी एक्सचेंज भी है। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी करेंसी भी बदल जाएगी

मनी एक्सचेंज में कमीशन देश, मांग और जरूरत के हिसाब से बदलता रहता है। हमने बहराइच जिले के रुपईडीहा बॉर्डर पर परमेंद्र से तीन प्रतिशत पर भारतीय दो हजार रुपये को नेपाली मुद्रा में बदला। उससे पाकिस्तानी करेंसी भी बदलने के लिए कहा, पहले वह चौंका... कुछ देर रुका और बोला... 20 प्रतिशत लगेगा। हम दस पर अड़े और आगे बढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी भी करेंसी हो एक्सचेंज होगी

सिद्धार्थनगर से लगती सीमा पर तो हमें ब्रिटेन के पाउंड स्टर्लिंग, अमेरिकी डॉलर, संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम, दक्षिण कोरियाई वॉन व चीनी युआन करेंसी के भी एक्सचेंज की सुविधा मिली। बॉर्डर पर मिले आबिद ने दावा किया कि कितनी भी करेंसी हो एक्सचेंज होगी। बस कुछ समय लगेगा। यहां से हम महराजगंज जिले में पहुंचे। 

सोनौली कोतवाली से ठीक पहले खुलेआम मनी एक्सचेंज की दुकान सजी है। नौतनवा में डॉलर व दिरहम के एक्सचेंज की बात हुई। कमीशन पर सौदा नहीं पटा तो हम तीसरे बड़े केंद्र ठूठीबारी पहुंच गए। निचलौल रोड से कोतवाली गेट से पहले तक भारतीय रुपये को नेपाली और नेपाली को भारतीय में बदलने की सुविधा मिली, लेकिन दिरहम और डॉलर के लिए कोई तैयार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'ताजिया का साइज छोटा करो...', सीएम योगी बोले- वरना हाइटेंशन लाइन की चपेट में आओगे तो मर जाओगे

इस बीच पान के एक दुकानदार ने गुड्डू के बारे में बताया, जो हर करेंसी बदलने को राजी हो गया। पूर्व आईबी अधिकारी संतोष सिंह बताते हैं कि नेपाल से लगते भारतीय क्षेत्रों में अवैध मनी एक्सचेंज देश की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। 

सोने की तस्करी से तय होता है कमीशन 

सोनौली बॉर्डर पर मौजूद विनेश गुप्ता ने हमें बताया कि अवैध मनी एक्सचेंज में कमीशन सोने की तस्करी पर निर्भर करता है। सोना तस्करी बढ़ेगी तो कमीशन भी बढ़ेगा। तस्करी घटी तो कमीशन भी उसी के साथ घटेगा। नवंबर से जनवरी के बीच कमीशन सात प्रतिशत तक पहुंच गया था... मतलब साफ है, तब सोना नेपाल से भारत लाया जा रहा था। 

नेपाल से हर साल 10 टन सोने की तस्करी

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल से हर साल करीब 10 टन सोने की तस्करी भारत में की जाती है। फाउंडेशन का दावा है कि सोने के बाद नेपाल से सबसे ज्यादा मानव तस्करी होती है।

नेपाल को एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाला 

मनी एक्सचेंज का सीधा जुड़ाव मनी लॉन्ड्रिंग से है। इसका उपयोग नेपाल में टेरर फंडिंग के रूप में किया जा रहा है। इसके प्रमाण मिलने के बाद एफएटीएफ ने नेपाल को 'ग्रे' सूची में शामिल कर दिया है। भारत-नेपाल संबंधों के जानकार यशोदा श्रीवास्तव बताते हैं कि इस सूची में उन देशों को ही शामिल किया जाता है जो आतंकवाद के वित्तपोषण और धन शोधन के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र तिवारी कहते हैं कि विदेशों से नेपाल के बैंक खातों में धन भेजा जाता है। नेपाली करेंसी में रकम निकालकर भारत पहुंचाई जाती है। यहां से भारतीय रुपये में बदलकर काठमांडू पहुंचाया जाता है। यह पैसा टेरर फंडिंग के काम आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed