फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case registered on woman in blackmailing

जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा महिला ने जो चेक दिया हुआ बाउंस, पैसे मांगने पर यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी

Sun, 25 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
case registered on woman in blackmailing
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में अरुण प्रताप सिंह ने एक महिला समेत दो लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, विराजखंड-एक निवासी अरुण प्रताप सिंह ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात सुरेंद्रनगर निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने जमीन खरीदने की बात कही। इस पर इंदिरानगर के चांदन गांव में एक जमीन दिखाई। जमीन का सौदा 10 लाख में तय हुआ। जमीन की मालकिन पार्वती के नाम से 10 लाख का चेक दिया और प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली। बाद में चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

अरुण का आरोप है कि चेक बाउंस होने पर उन्होंने महिला से विरोध किया तो महिला यौन शोषण के आरोप में फंसाने की बात कहकर धमकी देने लगी। वह जमीन पर कब्जा दिलाने का दबाव बना रही है। उधर, पार्वती बिना रुपयों के जमीन का सौदा नहीं मान रही हैं। अरुण का आरोप है कि महिला के साथ में एक अन्य भी व्यक्ति है जो उन्हें धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed