फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered in airport bombing threat

Lucknow News: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered in airport bombing threat
सरोजनीनगर। अमौसी एयरपोर्ट और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सोमवार को सरोजनीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एयरपोर्ट के ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर विपुल कुमार ने मुकदमा कराया। एसीपी विकास पांडेय के मुताबिक ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक 28 सितंबर को अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के आधिकारिक ईमेल पर संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। इसमें अमौसी एयरपोर्ट, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अन्य हवाई अड्डों व कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विपुल कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने धमकी भरे ईमेल की सत्यता की जांच और उसके स्रोत की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि सर्विलांस और साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। ईमेल किसने और कहां से भेजा, इसकी पड़ताल जारी है। जल्द ही ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रारंभिक जांच में फर्जी निकला था मामला

ईमेल से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद तत्काल इसकी छानबीन की गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, उड़ानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। करीब एक घंटे की पड़ताल में सामने आया कि किसी शरारती तत्व ने धमकी भरा ईमेल भेजा था। इससे पहले भी कई बार ऐसे ईमेल एयरपोर्ट प्रशासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed