{"_id":"615b6f8b8ebc3e0b9e3e41cf","slug":"case-registered-against-the-son-of-union-minister-of-state-for-home-and-15-20-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मौत का मामला : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र व 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मौत का मामला : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र व 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को एफआईआर में नामजद नहीं किया गया है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर के तिकुनिया में हुए बवाल के मामले में तिकुनिया थाने में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मानू व 15-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर 147, 148, 302 व 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को एफआईआर में नामजद नहीं किया गया है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
तिकुनिया में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत के बाद भड़के किसानों के गुस्से को देखते हुए मृतक किसान दलजिंदर सिंह के भाई जगजीत सिंह की ओर से रात 2.53 बजे अपराध संख्या 219/21 पर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 279, 338, 304ए, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कुछ देर बाद मृतक शुभम मिश्रा के मित्र भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल की ओर से सुबह 4:46 बजे अपराध संख्या 220/21 पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 147, 323, 324, 336, 302 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई। आंदोलनकारी किसान आशीष मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन