फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on waseem rizvi or jitendra narayan tyagi

युवती ने पिता व वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी सहित आठ पर युवती ने दर्ज कराया केस

Sat, 05 Feb 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
case on waseem rizvi or jitendra narayan tyagi
लखनऊ। धर्म परिवर्तन कर हिंदू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी समेत आठ लोगों पर युवती ने सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वसीम के इशारे पर उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। एक धर्मगुरु के खिलाफ झूठे व अश्लील आरोप लगवाए। वसीम और उसके पिता के बहकावे में आकर ही उसने धर्मगुरु पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जो पूरी तरह से झूठा था। आरोप है कि वसीम रिजवी साजिश कर उसकी छोटी बहन का भी गलत प्रयोग करना चाहते हैं। आरोप है कि धर्मगुरु के साथ उसकी अश्लील फोटो वायरल करा रहे हैं।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया है कि 2015 में पिता की हरकत का विरोध करने पर उसे, मां व भाई को घर से निकाल दिया गया था। वे लोग दूसरी जगह किराये के मकान में रहने लगीं तो वहां पिता ने आकर परेशान करना शुरू कर दिया। कहा, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के कहने पर ही उसके पिता ने ऐसा किया। वर्ष 2019 में उसने पिता के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि पिता उसका व छोटी बहन का यौन शोषण करते हैं। इसमें भी वसीम रिजवी की साजिश है। वसीम के कहने पर ही पिता ने उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया। बड़े भाई व छोटी बहन ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मुकदमे में उसके पिता अभी तक जेल में है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी व नौशाद, टिवंकल, अजहर, हसन, शानू, जफरुल, अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed