फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on two advocates in misbehave with lady judicial officer

महिला न्यायिक अधिकारी से अभद्रता में दो वकीलों पर केस

Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
case on two advocates in misbehave with lady judicial officer
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने दो वकीलों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2017 में महिला न्यायिक अधिकारी से कोर्ट के भीतर अभद्रता करने के मामले में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने दो अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लखनऊ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, अधिवक्ता अभिषेक सिंह और एतमाद हसन इदरीशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज थी। आरोपितों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सख्त टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि वकील ऑफिसर ऑफ द कोर्ट होता है और कुछ वकीलों के कारण इस पेशे को बदनाम नहीं होने दिया जा सकता। कोर्ट ने वकीलों के खिलाफ विचाराधीन मुकदमों को देखते हुए यह टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा था कि लगता है कि कुछ वकीलों का संगठित समूह धन उगाही, मनी लांड्रिंग व ब्लैकमेलिंग समेत अन्य गतिविधियों में लिप्त है। ऐसे ब्लैक शीप को वकालत के पेशे को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने पुलिस आयुक्त लखनऊ से हलफनामा दाखिल कर बताने का कहा है कि वकीलों के खिलाफ कितने आपराधिक मुकदमे हैं और उनका स्टेटस क्या है। अगर किसी दबाव में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई हो तो उन्हें फिर से खोला जाए और विवेचना आगे बढ़ाई जाए। कोर्ट ने जिला जज से भी वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या व उनकी स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed