फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on seven in harrassment

विद्युत उत्पादन के मुख्य महाप्रबंधक वित्त सहित सात पर मुकदमा

Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
case on seven in harrassment
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. के मुख्य महाप्रबंधक वित्त समेत सात लोगों पर महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप है। महिला कर्मचारी ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, महाप्रबंधक लेखा उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड शक्ति भवन में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात महिला कर्मचारी ने कई अधिकारियाें पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जब से उसने नौकरी ज्वॉइन की है, तभी से उसे परेशान किया जा रहा है। महिला कर्मचारी ने मुख्य महाप्रबंधक वित्त निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल, उप महाप्रबंधक प्रशासन महेश चंद्र पाल, मुख्य महाप्रबंधक लेखा राकेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ लेखा अधिकारी एवं निदेशक के स्टाफ अधिकारी यतेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ लेखा अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल, सहायक लेखा अधिकारी कन्हैया लाल व लेखाधिकारी राजीव सिरोही पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार नौकरी ज्वॉइन करने के दो-तीन दिन बाद से ही बहाने से उसे परेशान करने लगे। एक दिन का वेतन भी काट लिया। पद के अनुसार कार्य न देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम दे दिया गया। आरोप है कि उच्चाधिकारियों की प्रताड़ना से वह हाइपरटेंशन, आर्थराइटिस व स्पॉन्डिलाइटिस की मरीज हो गई। महिला का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताड़ना की शिकायत प्रबंध निदेशक आलोक टंडन से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सभी अधिकारी उसकेसाथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ लेखाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल पर आरोप है कि वह उस पर अनैतिक दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, पीड़िता ने इसकी शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत से की थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed