फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on hind medical college barabanki

दोगुनी से ज्यादा फीस वसूल रहे हिंद मेडिकल कॉलेज पर केस, कैशरूम में बंद मिले कर्मचारी

Tue, 22 Aug 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Aug 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
case on hind medical college barabanki
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

एमबीबीएस के दाखिले में तय से ज्यादा फीस वसूलने पर सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिक्ल कॉलेज की चेयरपर्सन समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस की तय फीस आठ लाख की जगह 20.80 लाख रुपये वसूल कर रहा था। 

विज्ञापन


इसके विरोध में सोमवार को एमबीबीएस के छात्रों व अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। डीएम ने कॉलेज के खिलाफ जांच के लिए शासन को पत्र भेजकर मौके पर आयकर व स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम को बुला लिया। टीम को कॉलेज के कैश रूम में तीन कर्मचारी बंद मिले व एक करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई, जिसकी गिनती जारी है। 
विज्ञापन


हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए उदयपुर राजस्थान, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, बिहार, दिल्ली से छात्र आए हुए हैं। सोमवार को कालेज में छात्रों को बताया गया कि 20.80 लाख रुपये फीस अदा करने पर ही एडमिशन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर 8.50 लाख रुपये फीस शो कर रही है। ऐसे में ज्यादा फीस वसूली करने के विरोध में सोमवार को छात्र आक्रोशित हो उठे। अभिभावकों के साथ छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर एसपी सिंह व कोतवाल उमेश सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया। 

कैश रूम में बंद मिले तीन कर्मचारी, एक करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद    

case on hind medical college barabanki
money
इस बीच मामला न बनने पर देर शाम छात्रों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोबारा पहुंचे एसडीएम सदर, सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा आदि मामले की जांच में जुटे हैं। 

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया जिस पर डीएम अखिलेश तिवारी ने शासन को पत्र भेजा। जिसके बाद आयकर व स्वास्थ्य महकमे की टीम जांच में जुटी है। कॉलेज की चेयरपर्सन रिचा मिश्रा का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।       

देर रात हिंद मेडिकल कॉलेज पहुंची आयकर व शासन की टीम ने जब कैश रूम को खोला तो वहां पर तीन कर्मचारी मिले। इसके साथ ही एक करोड़ से ज्यादा की नकदी व एडमिशन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। 

चेयरपर्सन समेत तीन नामजद व कई अज्ञात पर केस

case on hind medical college barabanki
डेमो इमेज

हिन्द इंस्टीट्यूट में फीस वसूली के मामले में देर रात कॉलेज की चेयरपर्सन व प्रचार्य समेत कई पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया।  

कोतवाली नगर में गोपालगंज, विहार के वरौली थाना क्षेत्र के मथुरानगर निवासी छात्र शादाब यूमन की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में हिन्द इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन रिचा मिश्रा, डिप्टी चेयरपर्सन वंदना मिश्रा व प्राचार्य जी. बी. सिंह समेत कई अज्ञात पर जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।      

हिंद मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों से अधिक फीस वसूली की शिकायत अभिभावकों व छात्रों ने की थी, जिसके बाद सीडीओ, एसडीएम व एएसपी ने कैश रूम को लॉक किया था। 

इसके लिए आयकर व शासन की स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाई थी। आयकर टीम की कार्रवाई में नकदी बरामद हुई है। मामला गंभीर है, सख्त कार्रवाई होगी।        
अखिलेश तिवारी, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed