{"_id":"6023fca98ebc3ee94b35cb62","slug":"case-of-white-money-worth-crores-of-rupees-gayatri-prajapati-sent-on-7-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने का मामला : गायत्री प्रजापति को 7 दिन की रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने का मामला : गायत्री प्रजापति को 7 दिन की रिमांड पर भेजा
Thu, 11 Feb 2021 09:52 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को 7 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया। ईडी प्रजापति को 11 से 18 फरवरी तक हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकेगा। प्रजापति पर मंत्री रहने के दौरान फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने और संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 8 फरवरी को ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कराकर प्रजापति को न्यायिक हिरासत में लेने की मांग के साथ ही 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी दी थी। इसमें कहा गया कि सतर्कता अधिष्ठान ने प्रजापति के खिलाफ पिछले साल 26 अक्तूबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
इसके बाद ईडी ने 14 जनवरी को जांच शुरू की। इसमें पता चला कि प्रजापति ने खनन मंत्री रहते करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की और कई फर्म बनाकर निवेश किया था। इसलिए इस मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाना है। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी गायत्री को ईडी को रिमांड पर देने का आदेश दिया।
विज्ञापन