{"_id":"5f72c7068ebc3e9c064f7ea3","slug":"case-of-eve-teasing-filed-against-cab-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर संचालिका से कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, इसके बाद भी देता रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर संचालिका से कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, इसके बाद भी देता रहा धमकी
Tue, 29 Sep 2020 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की नाका कोतवाली में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कैब चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि केस दर्ज कराने के बाद चालक पीड़िता को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
उसके घर तक पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे के मुताबिक, कैब संचालक की पहचान कमला शंकर मिश्रा के रूप में हुई है।
युवती ने चार मोबाइल नंबर की जानकारी दी है जिनसे धमकी दी जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बता दें कि यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अभी हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बच्ची ने करीब दो सप्ताह तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। जिसे लेकर सरका एक बार फिर निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन
इस पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो सप्ताह तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।
विज्ञापन
वहीं, मायावती ने भी पीड़िता को न्याय देने की मांग की है। उन्होंने बयान दिया कि हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित पीड़िता की आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद है। सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को जल्द सजा सुनिश्चित करे। यह बसपा की मांग है।