{"_id":"5f83061a8ebc3e9bbd5f5289","slug":"case-of-cheating-on-four-including-former-mla-and-his-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक व उनके भाइयों समेत चार पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक व उनके भाइयों समेत चार पर धोखाधड़ी का केस
Sun, 11 Oct 2020 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
जेल में बंद पूर्व सपा विधायक तथा उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सादुल्लाहनगर थाने में रविवार को पूर्व विधायक तथा उनके भाईयों समेत चार लोगों पर जबरन जमीन कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर रामदवन मौर्य ने बताया कि सादुल्लाहनगर निवासी बहराइची ने एसपी से शिकायत की है कि उसने वर्ष 1997 में उसकी माता पार्वती देवी से अशोक कुमार ने बैनामा लिया था। इसी जमीन को पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई आबिद अनवर हाशमी ने खरीद लिया तथा रोड के किनारे की कीमती जमीन कब्जा कर ली। विरोध करने पर उन्होंने जबरन किसी कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विधायक तथा उनके परिजनों ने न्यायालय में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मुकदमा दायर कर दिया और आदेश कराकर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। बहराइची की तहरीर पर आबिद अनवर हाशमी, पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, भाई मारूफ अनवर हाशमी तथा फरीद अनवर हाशमी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।