{"_id":"64e7bf933506ef8095015357","slug":"case-of-cheating-8774-lakhs-on-yajdan-builder-lucknow-news-c-13-lko1018-388924-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: याजदान बिल्डर पर 87.74 लाख ठगने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: याजदान बिल्डर पर 87.74 लाख ठगने का केस
Fri, 25 Aug 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विवादित बिल्डर याजदान कंस्ट्रक्शन के मालिक फहद याजदानी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ महानगर थाने में 84.74 लाख रुपये ठगने के दो केस दर्ज किए गए हैं।
मामले में पीड़ितों वाराणसी की खुशबू सिंह राठौर और चौक के कारोबारी आजाद अजीज ने जून में शिकायत की थी। आरोप है कि फहद और उसके परिवार के लोगों ने फ्लैट के नाम पर रकम लेकर हड़प ली। रकम वापस मांगने पर धमकी दी।
वाराणसी के सुंदरपुर ब्रिज एन्क्लेव कॉलोनी में खुशबू सिंह राठौर रहती हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2015 में फहद याजदानी के कहने पर 44.74 लाख रुपये में महानगर स्थित अलाया अफटेक रेजीडेंसी अपार्टमेंट में थ्री-बीएचके फ्लैट बुक किया था।
विज्ञापन
अनुबंध के अनुसार, उन्होंने 2017 में कब्जा देने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इस बीच पता चला कि फहद ने उनका फ्लैट किसी और को बेच दिया है।
पीड़िता के अनुसार, फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लिया था। छह जून को मामले में महानगर पुलिस से शिकायत की थी।
तीन माह के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिल्डर फहद याजदानी, उसकी पत्नी सरीन फहद, मां जहां आरा, भाई सायम याजदानी, शराफत याजदानी और एजाज हसन उर्फ चिंटू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चौक के शाहगंज निवासी कारोबारी आजाद अजीज ने भी 2019 में 40 लाख रुपये में अलाया अफटेक रेजीडंसी अपार्टमेंट में एक फ्लैट बुक किया था। तय समय पर बिल्डर फहद ने न तो फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाए।
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आजाद ने चार जून को महानगर पुलिस से शिकायत की थी। बुधवार को मामले में फहद याजदानी, उसकी पत्नी सरीन, भाई सायम और मां जहां आरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।