फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of attack on Munawwar Rana's son: Tabrez's partner Haleem had hatched a dreadful conspiracy, attacked by hired shooters

मुन्नवर राना के बेटे पर हमले का मामला: तबरेज के साथी हलीम ने रची थी खौफनाक साजिश, भाड़े के शूटरों से कराया हमला

Fri, 02 Jul 2021 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jul 2021 07:28 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मुन्नवर राना के बेटे तबरेज के साथी हलीम ने यह साजिश रची थी। हलीम ने पुलिस को बताया कि तबरेज चुनाव लड़ना चाहता था। हलीम के मुताबिक तबरेज का कहना था कि फायरिंग की घटना से चाचा लोग शांत हो जाएंगे।

विज्ञापन
Case of attack on Munawwar Rana's son: Tabrez's partner Haleem had hatched a dreadful conspiracy, attacked by hired shooters
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर मुन्नवर राना के बेटे तबरेज राना पर चार दिन पहले हुए हमला एक सोची समझी साजिश थी। यह साजिश स्वयं शायर के बेटे तबरेज ने ही सुर्खियां बटोरने और चाचाओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए रची थी। मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी पुलिस ने परत दर परत साजिश का पर्दाफाश करके मुख्य आरोपी तबरेज के साथ दोनों साजिशकर्ताओं और शूटर समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी तबरेज की तलाश में कोतवाली पुलिस और एसओजी जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मुन्नवर राना के बेटे तबरेज ने बीती 28 जून को कोतवाली में तहरीर देकर लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले का मुकदमा अपने चर्चाओं के खिलाफ दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, किला बाजार चौकी इंचार्ज प्रवीण गौतम आदि की टीम को मामले का खुलासा करने का टास्क दिया गया। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही तबरेज ने पैतृक जमीन से 18 बिस्वा जमीन बेची थी। जानकारी होने पर चाचाओं ने आपत्ति जताई थी। इसी के बाद तबरेज ने साथी हलीम और सुल्तान के साथ मिलकर एक होटल में बैठकर अपने ऊपर फायरिंग कराने की साजिश रची।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी तबरेज त्रिपुला के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर दी। पहले से तय योजना के तहत तबरेज के साथी हलीम और सुल्तान के इशारे पर शूटर सत्येंद्र और शुभम ने तबरेज के वाहन पर फायरिंग किया। हमला जिधर तबरेज बैठा था उधर ना करके दूसरी तरफ  किया गया। यह पूरा वाक्या पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एसपी ने बताया कि साजिशकर्ता नयापुरवा निराला नगर निवासी हलीम और सुल्तानअली को गिरफ्तार किया गया तो सारी हकीकत और साजिश सामने आ गई। शूटर व भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हंसा मजरे बेलाभेला निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी व उत्तर पारा निवासी शुभम सरकार को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के कब्जे से एक-एक पिस्टल और दो बाइकें बरामद की गई है। मुख्य आरोपी तबरेज की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे भी गिरफतार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलोई से चुनाव लडना चाहता था शायर का बेटा तबरेज

खुद पर हमले की साजिश रचने वाला तबरेज राना आगामी विधानसभा चुनाव तिलोई सीट से लडना चाहता था। पिता की तरह सुर्खियां बटोरने और परिवार के लोगों को फंसाकर शांत कराने के मकसद से ही उसे यह करतूत सूझी। पुलिस का कहना है कि तिलोई से चुनाव लडने, मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरने और चाचाओं को फंसा कर शांत करके उनके हिस्से की रकम हड़पने की तबरेज की मंशा पूरी नहीं हो सकी है।

साजिश तो अच्छी रची, लेकिन शातिराना दिमाग ने दिया धोखा
आरोपी तबरेज राना ने अपने साथी हलीम के साथ उसने साजिश को बढिय़ा रखी, लेकिन शातिराना दिमाग न लगाने के कारण वह फंस ही गया। पुलिस की जांच के दौरान वह अपनी ही बातों में ही फंसता चला गया। खासकर सीसीटीवी फुटेज ने उसकी करतूत को उजागर कर दिया। यदि यह फुटेज न होती तो पुलिस को मामले का खुलासा कर पाना कठिन होता। घटना के दिन गाड़ी में कई लोगों के बैठे होने की जानकारी तबरेज ने दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अकेेला ही नजर आया। गोली भी जिस तरफ वह बैठकर गाड़ी चला रहा था, ठीक उसके विपरीत स्थान पर कार में मारी गई। इन्हीं छोटी-छोटी खामियां के कारण तबरेज का कारनामा सबके सामने आ गया।

आरोपी हलीम को होर्डिंग्स के ठेके की दी थी लालच
वैसे तो पकड़े गए अपराधियों को कोई पुराना अपराधिक इतिहास नहीं है, लेकिन तबरेज का साथी हलीम होर्डिंग्स लगाने का काम करता था। साजिश सफल होने पर तबरेज ने हलीम को तिलोई से चुनाव लडने के दौरान होडिंग का ठेका देने का लालच दिया था। इसी लालच में फंसकर हलीम ने वारदात को अंजाम दिलवा दिया। पकड़े गए शुभम और सत्येंद्र के खिलाफ भी पहले से कोई मामले दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed