{"_id":"5d6aae178ebc3e015e1b4ee8","slug":"case-filed-for-spreading-rumours-of-child-theft-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज
Sat, 31 Aug 2019 10:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतिझिया निवासी एक युवक की ओर से बच्चा चोरी से संबंधित सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। जांच में सूचना की पुष्टि न होने पर एसपी के निर्देश पर भिनगा कोतवाली में अफवाह फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतझिया निवासी पंकज ओझा की ओर से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी से संबंधित खबर प्रसारित की गई थी। इस सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ नगर डॉ. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दद्दन सिंह को तत्काल जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भिनगा की ओर से की गई जांच में पता चला कि पंकज ओझा की ओर से फैलाई गई सूचना असत्य है। इस पर शनिवार को कोतवाल ने पंकज ओझा के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन