{"_id":"64ae8640327d912767016ff5","slug":"case-filed-for-making-defame-a-girl-in-barabanki-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती को बता दिया सेक्स वर्कर, डाल दिए फोन नंबर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती को बता दिया सेक्स वर्कर, डाल दिए फोन नंबर, केस दर्ज
Wed, 12 Jul 2023 04:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:23 PM IST
सार
बाराबंकी में फर्जी आईडी बनाकर एक युवती को बदनाम करने और सेक्स वर्कर बताने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने के बाद उस पर एक युवती का नंबर लिखकर उसे सेक्स वर्कर बता दिया। युवती के पास लगातार फोन कॉल्स आ रही है। मानसिक प्रताड़ना झेल रही युवती की तहरीर पर सफदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने उच्चाधिकारियों और आइजीआरएस पर हुई शिकायत में बताया कि किसी लड़की का फोटो लगाकर एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई। बीते 14 फरवरी को इस आईडी के माध्यम से एक पोस्ट की गई। जिसमें युवती का मोबाइल नंबर अंकित कर उसे सेक्स वर्कर के रूप में पेश किया गया।
विज्ञापन
इसी के बाद युवती के पास अनचाही फोन कॉल्स आने लगी और लोग उससे अभद्रतापूर्वक बात करने लगे। इससे परेशान युवती ने अपना मोबाइल नंबर बंद तो कर लिया मगर परेशानी कम नहीं हुई। बदनामी का डर और मानसिक प्रताड़ना झेल रही युवती ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री से शिकायत की।
विज्ञापन
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए। आखिरकार बुधवार को सफदरगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।